देश का भाग्य अच्छे राजनीतिक नेताओं पर निर्भर करता है। और लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा शासन है। इसलिए लोकतांत्रिक देश के लोगों को अपने देश के लिए योग्य नेताओं का चुनाव करने के लिए सभी अधिकार और शक्ति प्राप्त हैं।

ऐसे कुछ गुण जो कि एक अच्छे नेता की पहचान है। एक अच्छा लीडर को ईमानदार, सरल, मेहनती, आत्मविश्वासी, अच्छा संवादक, साहसी, न्यायी, सच्चा और निस्वार्थ होना चाहिए। एक अच्छे नेता को एक सकारात्मक विचारक होना चाहिए और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को उनके कार्यों के माध्यम से दिखाई देना चाहिए। उनके पास सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी होनी चाहिए। ताकि आने वाली आपदा को सही समय पर संभाला जा सके|

अच्छे नेताओं को निस्वार्थ होना चाहिए और अपने देश के लिए सबसे बड़ा बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हें केवल अपने हित के लिए काम नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें पूरे समाज और देश के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। एक स्वार्थी और चरित्रहीन नेता कभी भी जनता को देश के विकास और देश हित में काम करने के लिए प्रेरित नहीं कर सकता है। एक अच्छे नेता को साहस के साथ प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। एक नेता जिसके भीतर एक अच्छे प्रवक्ता का गुण हो, वह देशवासिओं को स्वयं को और समाज को सुधारने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। एक अच्छा नेता, प्रचलित सामाजिक बुराइयों को दूर करने या कम करने की कोशिश भी करता है।

इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि एक अच्छा नेता, एक राष्ट्र के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस समय प्रत्येक राष्ट्र में अच्छे राजनीतिक नेताओं की बहुत कमी है, और लाल बहादुर शास्त्री जी एक कुशल और योग्य नेता थे, जिन्होंने कहा था, "हम न केवल अपने लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं।"

Recommended: Essay Writing

If you have come this far, it means that you liked what you are reading. Why not reach little more and connect with me directly on Facebook or Twitter. I would love to hear your thoughts and opinions on my articles directly.

Post A Comment:

0 comments: